फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   handpump

ऊधमसिंह नगर में 838 हैंडपंप सूख गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
handpump
रुद्रपुर के श्रमिक पार्क के पास खराब पड़ा हैंडपंप। - फोटो : RUDRAPUR
जिले में गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है लेकिन खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग के पास बजट नहीं है। अधिकतर हैंडपंप वर्षों से खराब पड़े हुए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में 11 हजार 868 हैंडपंप हैं। इनमें से 838 हैंडपंप स्थायी रूप से खराब पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

राज्य गठन से पहले तराई में करीब 7075 हैंडपंप लगे हुए थे। वर्ष 2001 में जिले में पेयजल निगम, जिला पंचायत, नगर पालिका और मंडी परिषद की ओर से 295 हैंडपंप लगाए गए थे। वर्तमान में जिले में 838 हैंडपंप पूरी तरह से खराब पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

जनवरी तक 140 हैंडपंप अस्थायी रूप से खराब थे। पेयजल निगम अभी तक स्थायी रूप से खराब पड़े कलक्ट्रेट परिसर, रोडवेज बस स्टेशन, बीआरसी परिसर, प्रीत विहार, गांधी पार्क, लेबर पार्क सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों के हैंडपंप ठीक नहीं कर पाया है। इधर, पेयजल निगम से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी तक 164 हैंडपंपों को रिबोर किया गया है, जबकि 3826 अस्थायी रूप से खराब हैंडपंप की मरम्मत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल दर साल लगाए गए हैंडपंप
वर्ष 2002-03 में 267, 2003-04 में 342, 2004-05 में 351, 2005-06 में 382, 2006-07 में 424, 2007-08 में 269, 2008-09 में 299, 2009-10 में 203, 2010-11 में 144, 2011-12 में 120, 2012-13 में 324, 2013-14 में 282, 2014-15 में 245, 2015-16 में 189, 2016-17 में 308, 2017-18 में 61, 2018-19 में 186 और 2019-20 में 100 हैंडपंप पेयजल निगम की ओर से लगाए गए हैं।

ऊधमसिंह नगर में वर्षों से खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने के लिए पेयजल निगम को जिला और राज्य सेक्टर से बजट मिलता है। शासन को लगभग 650.81 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बजट मिलते ही खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत की जाएगी।
- विपिन पुरोहित, चीफ इंजीनियर, पेयजल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed