{"_id":"c3cd5a28c06f37647fef3ec8ae59ada3","slug":"guest-teacher-have-to-be-fix-salary-harak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों को नियत मानदेय मिलेगा: हरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों को नियत मानदेय मिलेगा: हरक
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 07 Feb 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। अतिथि शिक्षकों के लिए नियत मानदेय के लिए जल्द ही शासनादेश जारी किया जाएगा। यह बात कैबिनेट मंत्री व रुद्रप्रयाग के विधायक डा. हरक सिंह रावत ने यहां अतिथि शिक्षकों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनके हित व बेहतर भविष्य के लिए सरकार गंभीर है। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के बाद शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिसके अच्छे नतीजे भी मिलने लगे हैं। इसको देखते हुए अतिथि शिक्षकों के लिए नियत मानदेय निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री व कैबिनेट के सम्मुख मुद्दा रखा जाएगा। जल्दी ही इस संबंध में शासनादेश जारी किया जाएगा।
सम्मेलन में जिलाध्यक्ष कमल भट्ट ने बताया कि छह माह से अतिथि शिक्षकों को मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने डा. रावत को निश्चित मानदेय, तदर्थ नियुक्ति संबंधी शासनादेश जारी करने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। डा. रावत ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सम्मेलन में संगठन के मीडिया प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि लगन से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षाओं में भी लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर चाय विकास बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमंत तिवाड़ी, सभासद संतोष रावत सहित आशीष जोशी, कुलदीप, भरत नेगी, विपिन मैठाणी, अमृता, रानी, बीना किमोठी, कुसुम फर्सवाण, सुनैना आदि उपस्थित थे।