फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Government did not send proposal of Sainik School to the Center

सरकार ने केंद्र को नहीं भेजा सैनिक स्कूल का प्रस्ताव

Sat, 07 Dec 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Government did not send proposal of Sainik School to the Center
पूर्व कैबिनेट मंत्री व रुद्रप्रयाग विधायक रहे मातबर सिंह कंडारी ने प्रदेश सरकार पर जखोली के थाती-बड़मा में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस संबंध में आज तक कोई प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा गया है। ऐसे में सैनिक स्कूल का निर्माण कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार के पास न तो मिशन है और न विजन। रुद्रप्रयाग का विकास थम गया है। सिर्फ जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कृषि महाविद्यालय चिरबटिया के बारे में कहा कि छह माली तैनात किए गए हैं, लेकिन महाविद्यालय अस्तित्व में नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक विकास को लेकर कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत, महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी, सुरेंद्र बिष्ट और श्रीराज बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed