फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Goundar will be the last village in the district to be connected by road soon

जल्द सड़क से जुड़ेगा जिले का आखिरी गांव गौंडार

Wed, 28 Oct 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Goundar will be the last village in the district to be connected by road soon
जनपद का आखिरी गांव गौंडार के 76 परिवारों का वर्षों से सड़क का इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार से गांव के लिए स्वीकृत रांसी-तलसारी तोक-गौंडार मोटर मार्ग के निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण की हरी झंडी मिलने से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। अब, लोनिवि द्वारा जरूरी धनराशि जमा करने पर भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2004-05 में रांसी-तलसारी-गौंडार पांच किमी सड़क स्वीकृत की गई थी, लेकिन वन भूमि के कारण मामला फाइलों में ही सिमटा रहा। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद वन भूमि का मसला नोडल, राज्य और अब केंद्र से भी स्वीकृत हो चुका है, जिसके बाद गौंडार तक सड़क बनने का रास्ता साफ हो गया है। लोनिवि के ईई मनोज भट्ट ने बताया कि वन भूमि के एवज में जरूरी धनराशि जमा करने के बाद भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रधान वीर सिंह पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर भट्ट, सरपंच मदन सिंह पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष कविता देवी, दरवान सिंह, गोपाल सिंह, कुंवर सिंह आदि ने बताया कि सड़क बनने से गांव विकास की मूल धारा में शामिल हो सकेगा। साथ ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा भी काफी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

रांसी-तलसारी तोक-गौंडार मोटर मार्ग के वन भूमि हस्तांतरण की भारत सरकार ने सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस संबंध में पत्र भी प्राप्त हो चुका है।
- अमित कंवर, डीएफओ, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed