फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   God-bharai and Annaprashan ceremonies organized.

Rudraprayag News: गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

Wed, 30 Sep 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 30 Sep 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
God-bharai and Annaprashan ceremonies organized.
रुद्रप्रयाग। आंगनबाड़ी केंद्र मल्यागांव में आंगन का मिलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया। सुपरवाइजर बीना देवी ने शालिनी देवी और पिंकी देवी की फल, हरी सब्जी व नारियल आदि देकर गोदभराई की। साथ ही 15 किशोरियों को डायरी दी गईं। गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, प्रसव पूर्व जांच, आयरन व कैल्शियम की गोलियों के सेवन और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, ग्राम प्रधान सतेश्वरी देवी, सुपरवाइजर पुष्पा खत्री, नर्मदा काला, रागिनी जोशी, ब्लॉक समन्वयक पवन आर्य सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed