फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Glimpse of folk culture seen in district youth festival

जिला युवा महोत्सव में दिखी लोक संस्कृति की झलक

Sat, 28 Dec 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Glimpse of folk culture seen in district youth festival
जनपद स्तरीय युवा महोत्सव में युवक व महिला मंगल दलों ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। लोकगीत व एकांकी नाटक में अगस्त्यमुनि ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लोकनृत्य में ऊखीमठ प्रथम रहा। ये टीमें अब जनवरी माह में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

गुलाबराय स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गीता झिक्वांण ने किया। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही। अति विशिष्ट अतिथि एसडीएम बृजेश तिवारी व विशिष्ट अतिथि सीएमओ डा. एसके झा ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में लोक संस्कृति का विशेष योगदान है। जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला ने महोत्सव की रूपरेखा के बारे में बताया। किशन सिंह रावत के संचालन में हुई लोकगीत प्रतियोगिता में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के महिला व युवक मंगल दल जहंगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऊखीमठ द्वितीय व जखोली ब्लॉक तृतीय रहा। वहीं, लोकनृत्य में ऊखीमठ ब्लाक की तुलंगा टीम प्रथम, अगस्त्मयुनि द्वितीय व जखोली तृतीय रहा। एकांकी नाटक में भी अगस्त्यमुनि अव्वल रहा। तीनों टीमों ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी बचाओ समेत तीलू रौतेली व गौरा देवी के योगदान को अपने गीत, नृत्य और एकांकी नाटक में शामिल किया। इस अवसर पर परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष डीएस झिक्वांण, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पुरोहित, शिक्षिका शोभा डोभाल, बीएस बिष्ट, मनोज बजरियाल, देवेंद्र चमोली, ज्योति सुंदरियाल, आलोक नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed