फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Girls PG

बगैर फायर एनओसी और अग्निशमन सुरक्षा के चल रहे पीजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girls PG
रुद्रपुर की आवास कालोनी स्थित पीजी। - फोटो : RUDRAPUR
चंडीगढ़ के पीजी में तीन लड़कियों की जिंदा जलने की घटना रुद्रपुर में भी दोहराई जा सकती है। शहर में चल रहे कई पीजी में अग्निशमन से संबंधित सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन पर न तो प्रशासन की नजर है और न ही फायर अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में ये किसी भी समय मुसीबत का कारण बन सकते हैं। लापरवाही की हद इस तरह है कि किसी भी पीजी संचालक ने अब तक फायर एनओसी लेने की जहमत तक नहीं उठाई है।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने शहर के 12 से अधिक पीजी में आग से निपटने की व्यवस्थाओं का परखा। यहां पर सभी पीजी बगैर पंजीकरण के चल रहे हैं। इन पीजी में न तो फायर सिस्टम लगे है और न ही यहां कोई ट्रेंड स्टाफ काम कर रहा है। विषम परिस्थितियों में सुरक्षा का जिम्मा भगवान भरोसे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के एफएसओ रामधारी यादव ने बताया शहर में चल रहे पीजी में कार्रवाई समय-समय पर की जाती है। इसके बाद भी किसी पीजी संचालक ने फायर एनओसी नहीं ली है। पीजी में रह रही लड़कियों और लड़कों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
होटल और अस्पताल में भगवान भरोसे
रुद्रपुर। पीजी के साथ ही शहर के कई निजी अस्पताल और होटल भी भगवान भरोसे चल रहे हैं। इसे फायर बिग्रेड की नाकामी ही कहेंगे कि नोटिस देने के बाद भी इन अस्पताल और होटल स्वामियों ने एनओसी लेना तो दूर अग्निशमन सुरक्षा के उपकरण तक नहीं लगाए। गर्मी का सीजन शुरू होते ही इन स्थानों पर सबसे ज्यादा आग की घटनाओं का खतरा बना रहता है।
दो माह में 20 को थमाया नोटिस
रुद्रपुर। फायर एनओसी नहीं लेने पर दमकल विभाग दो माह में 20 लोगों को नोटिस दे चुका है। इनमें अस्पताल, होटलों के साथ ही कई फैक्ट्री शामिल हैं। पिछले दो वर्षों पर नजर डालें तो 2018 में आग लगने की 239 और 2019 में आग लगने की 228 वारदातें हुई। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कतों के कई बड़े हादसे को होने से टाला गया।

पीजी संचालकों को कई बार एनओसी लेने के लिए कहा गया है। इसके खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है। एनओसी नहीं लेने वाले दर्जनों होटल, अस्पतालों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पीजी संचालकों के मनमानी पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। वंश यादव, सीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed