फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ghats costing crores of ruins

करोड़ों की लागत से बने घाट पड़े बदहाल

Tue, 24 Nov 2020 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ghats costing crores of ruins
नमामि गंगे परियोजना में अलकनंदा नदी किनारे करोड़ों की लागत से बना घाट बदहाल पड़ा है। बरसात में जलमग्न रहा घाट अब रेत, बजरी और लकड़ियों के ढेर से पटा है। लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं हैं। अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, घोलतीर व रुद्रप्रयाग में आठ घाटों का निर्माण किया गया। एक घाट बनाने में डेढ़ से सवा दो करोड़ तक की धनराशि खर्च की गई, लेकिन निर्माण के बाद से इन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली, जन अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष मोहित डिमरी, महामंत्री अशोक चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा सेमवाल ने जिला प्रशासन व नगर पालिका से रेत से पटे घाट की सफाई कर संरक्षण की मांग की है। अधिशासी अधिकारी नपा रुद्रप्रयाग सीमा रावत का कहना है कि नमामि गंगे परियोजना में जिला मुख्यालय में नदी किनारे निर्मित घाटों की संरक्षण व साफ-सफाई के लिए अतिरिक्त बजट को प्रावधान नहीं किया गया है। नपा के पास भी पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। बावजूद हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं घाट को दुरुस्त कर उसका उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed