{"_id":"5f1348438ebc3e9f6d58076e","slug":"gangajal-should-be-sale-on-post-office-rudrapur-news-hld3902056186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों के लिए आया डाकघर में गंगोत्री का पवित्र गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों के लिए आया डाकघर में गंगोत्री का पवित्र गंगाजल
रुद्रपुर डाकघर में गंगोत्री का गंगाजल।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
रुद्रपुर। कोविड-19 के कारण राज्य की सीमाओं पर सख्ती और कांवड़ यात्रा स्थगित होने से शिवभक्त इस बार गंगोत्री, ऋषिकेश और हरिद्वार का पवित्र गंगाजल नहीं ला पाए। ऐसे में शिवभक्तों को डाकघर में 30 रुपये में 250 एमएल गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध है। अभी तक डाकघर से गंगाजल की 15 बोतलें बिक चुकी हैं।
विज्ञापन
सावन के महीने में पवित्र गंगाजल का विशेष महत्व होता है। भोले के भक्त शिवमंदिरों व शिवलिंग का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। डाक विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी कार्यालय से गंगोत्री स्थित गोमुख से गंगाजल लाया जाता है। इसे फिल्टर करने के लिए उत्तरकाशी जिले में एक प्लांट लगाया गया है। गंगाजल को फिल्टर करने के बाद इसे डाककर्मी 250 मिली. की बोतल में पैक करते हैं। फिर उसके बाद गंगाजल की बोतलों को देहरादून कार्यालय में भेज दिया जाता है। देहरादून कार्यालय से कुमाऊं मंडल के डाकघरों में भी गंगोत्री का गंगाजल पहुंचाया जाता है। पोस्ट मास्टर यतेंद्र कुमार बमेठा ने बताया कि गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल डाकघर में उपलब्ध है। सावन के महीने को देखते हुए कई शिवभक्तों ने डाकघर से गंगाजल खरीदा है। उन्होंने बताया कि 30 रुपये की बोतल में 250 मिली गंगाजल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।