{"_id":"60201af58ebc3ed2714499bd","slug":"from-today-the-tunnel-will-start-movement-on-gaurikund-highway-rudrapryag-news-drn370091585","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गौरीकुंड हाईवे पर सुरंग से आवाजाही होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गौरीकुंड हाईवे पर सुरंग से आवाजाही होगी शुरू
विज्ञापन
केदारनाथ को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से जोड़ने वाली सुरंग से लगभग ढाई माह बाद आज से यातायात शुरू हो जाएगा। एनएच ने सुरंग का शार्टकिट ट्रीटमेंट कार्य पूरा करने के बाद सफल ट्रायल किया। अब केदारघाटी जाने वाले वाहनों को बाईपास होकर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही बाजार में लगने वाले जाम से भी निजात मिल जाएगी।
रविवार को एनएच के अधिकारियों की मौजूदगी में सुरंग पर वाहनों का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। एनएच के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार से सुरंग से वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। अब, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि से लेकर गौरीकुंड तक जाने वाले वाहनों को मुख्य बाजार से बाईपास होकर आठ किमी का अतिरिक्त फेर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही चमोली जिले से श्रीनगर जाने वाले बड़े वाहन बाईपास के रास्ते सीधे निकल जाएंगी। ऐसे में मुख्य बाजार व नगर क्षेत्र में आए दिन लग रहे जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। बीते वर्ष 26 नवंबर को 68 मीटर लंबी सुरंग के लाइनिंग से कई ब्लॉक नीचे गिर गए थे। इसके बाद प्रशासन के आदेश पर लोनिवि द्वारा सुरंग से आवाजाही बंद कर दी गई थी। ग्लोबल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा दिसंबर तीसरे सप्ताह से सुरंग का ट्रीटमेंट शुरू किया गया था। इस दौरान सुरंग की जर्जर लाइनिंग के ब्लॉक हटाकर शार्टकिट की गई। साथ ही दोनों छोरों की भी मरम्मत की गई। अधिशासी अभियंता त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण में सुरंग की अस्थायी मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया गया है। सुरंग को डेढ़ लेन तक विकसित करने के लिए भी टीएचडीसी के विशेषज्ञों की मौजूदगी में सर्वेक्षण व अन्य कार्रवाई पूरी हो चुकी है।