{"_id":"62b1cb66a1eeed3a7e6c3bd1","slug":"four-heli-companies-packed-luggage-due-to-less-passengers-rudrapryag-news-drn415163032","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कम होने पर चार हेली कंपनियों ने समेटा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कम होने पर चार हेली कंपनियों ने समेटा सामान
विज्ञापन
बरसात शुरू होते ही केदारनाथ यात्रा से हेली कंपनियों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। मंगलवार को चार हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर लौट गए हैं। अब यात्रा में पांच हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर केदारघाटी से केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे हैं। यात्रा में अभी तक डेढ़ माह में 78 हजार से अधिक श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से केदारनाथ गए हैं।
6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में आठ हेली कंपनियों ने अपनी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की थी। सभी कंपनियों के पास 20 जून तक की फुल बुकिंग थी, जिसके चलते 46 दिनों तक सभी कंपनियों के हेलीकॉप्टरों ने केदारघाटी के अलग-अलग स्थानों से उड़ान भरी। अब, खराब मौसम और छिटपुट बुकिंग के चलते चार हेली कंपनियों ने बरसात को देखते हुए यात्रा में पहले चरण का अपना कारोबार समेट लिया है, जिन पांच हेली कंपनियों के पास 29 जून तक की बुकिंग है। उनमें से भी कुछ के अपनी बुकिंग शिफ्ट करने की संभावना है।
यात्रा के 46 दिनों में आठ हेली कंपनियों के नौ हेलीकॉप्टर ने कुल 14033 शटल (चक्कर) लगाए हैं। इस दौरान 78004 यात्री हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे और 77176 दर्शन कर लौटे। 6 मई से 20 जून तक प्रत्येक हेलीकॉप्टर ने औसतन 1559 शटल की हैं। केदारनाथ यात्रा के हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी/जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि पिनेकल, क्रिस्टल, थंबी और पवन हंस हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर लौट गए हैं, जबकि आर्यन, एरो और चिप्सन हेली कंपनी के पास 29 जून तक की बुकिंग हैं। सिर्फ हिमालयन हेली कंपनी के बाद आगामी नौ जुलाई तक की बुकिंग है। एक सप्ताह से केदारघाटी व केदारनाथ में बारिश व कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर सेवा दिनभर में कई बार प्रभावित हो रही है।