फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Following the struggle, construction of the KV building has begun in Syalsaur.

Rudraprayag News: संघर्ष के बाद मिली जीत स्यालसौड़ में केवि भवन का निर्माण शुरू

Thu, 22 Jan 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 22 Jan 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Following the struggle, construction of the KV building has begun in Syalsaur.
पि छले वर्ष ग्रामीणों और उक्रांद ने किया था धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनता के संघर्ष और चौदह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्यालसौड़ में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को विद्यालय की प्रस्तावित भूमि पर जेसीबी से कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों और उक्रांद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

केवि भवन निर्माण की मांग के लिए पिछले साल नवंबर माह में उक्रांद की जिला कार्यकारिणी और ग्रामीणों ने एक माह तक धरना-प्रदर्शन किया था। दिसंबर में जिला प्रशासन ने इस आंदोलन का संज्ञान लिया और डेढ़ महीने में निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद निर्माणदायी संस्था ने टेंडर प्रक्रिया पूरी की, जिसके परिणामस्वरूप अब मौके पर कार्य शुरू गया है। उक्रांद के जिला अध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण और डॉ. आशुतोष भंडारी ने कहा कि यह जीत उन सभी लोगों की है जिन्होंने शिक्षा और विकास के लिए आवाज उठाई। इस माैके पर अगस्त्यमुनि ब्लॉक संगठन के अध्यक्ष मनोज वैष्णव, केंद्रीय मंत्री बलबीर चौधरी, जिला महामंत्री अजीत सिंह, जिला महामंत्री दीप प्रकाश भट्ट, बिपिन सिंह और प्रदीप बिष्ट सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन बनने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed