फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Five villages of Jakholi got the gift of road

जखोली के पांच गांवों को मिली सड़क की सौगात

Sat, 25 Dec 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Five villages of Jakholi got the gift of road
फतेडृ-एकलिंग-कंडवालगांव मोटरमार्ग के शिलान्यास पर विधायक भरत सिंह चौधरी का ग्रामीणों ने किया स् - फोटो : RUDRAPRYAG
ग्राम पंचायत बुढ़ना के फतेडू, एकलिंग, कंडवालगांव, घुराणगांव व धान्यूं के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी हो गई है। टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग से पांच किमी लंबे फतेडू-एकलिंग-कंडवालगांव-घुराणगांव-धान्यूं मोटर मार्ग का विधायक भरत सिंह चौधरी ने शिलान्यास किया। मार्ग निर्माण के लिए शासन से 1.45 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक भरत सिंह चौधरी ने भूमिपूजन के साथ सड़क का शिलान्यास किया। कहा कि मार्ग बनने से ग्राम पंचायत बुढ़ना की 2000 आबादी को लाभ मिलेगा। लंबे समय से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन फॉरेस्ट क्लीरियंस नहीं मिल पा रहा था। अब, वन भूमि स्वीकृति के बाद सड़क के लिए 1.45 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति के साथ ही शिलान्यास कर दिया गया है। विधायक बनने के बाद से वह 2017 से अभी तक विस क्षेत्र में पीएमजीएसवाई, राज्य योजना व विधायक निधि से 60 से अधिक सड़कें स्वीकृत करा चुके हैं, जिनमें कई का कार्य भी पूरा होने वाला है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं, जिपं सदस्य भारत भूषण भट्ट, मंडल अध्यक्ष एमएस रावत, भूपेंद्र भंडारी, संजय राणा, संजपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed