फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Five hundred square meter lake could not be built in Ganthana

गैंठाणा में नहीं बन पाई पांच सौ वर्ग मीटर झील

Sat, 03 Apr 2021 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Five hundred square meter lake could not be built in Ganthana
जखोली ब्लॉक के बांगर के गैंठाणा में प्रस्तावित कृत्रिम झील धरातल पर नहीं उतर पाई है। 500 वर्ग मीटर में बनने वाली झील में आठ किमी क्षेत्र का बरसाती पानी जमा होना था, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने झील को औचित्यहीन बताते हुए फाइल बंद कर दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एनआरडीडब्लूपी) के तहत पेयजल योजनाओं के निर्माण, जल संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) व स्रोत संवर्धन जैसे कार्यक्रमों के तहत वर्ष 2011-12 में जखोली के गैंठाणा में कृत्रिम झील निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके बाद जल निगम द्वारा झील निर्माण के लिए वर्ष 2015 में 460 लाख का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को भेजा गया। दो वर्ष पूर्व उत्तराखंड शासन द्वारा जलनिगम से हटाकर गैंठाणा झील निर्माण की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दी गई, जबकि विभाग के आला अधिकारियों ने झील को औचित्यहीन बताते हुए फाइल बंद कर दी है।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व विभाग को गैंठाणा में झील निर्माण के लिए कहा गया था। तब, सर्वेक्षण सहित प्रारंभिक स्तर पर वित्तीय प्रस्ताव भी तैयार किया गया, लेकिन आला अधिकारियों ने झील को औचित्यहीन बताते हुए स्वीकृति से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीएस बिष्ट, ईई, सिंचाई खंड, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed