फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath Dham: FIR will be registered if sick, weak horse-mules are operated

Kedarnath Dham: डीएम ने दिए निर्देश, बीमार और कमजोर घोड़ा-खच्चरों का संचालन हुआ तो दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 17 Aug 2023 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 17 Aug 2023 07:09 PM IST
सार

जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। वहीं, केदारनाथ घोड़ा-पड़ाव पर 40 लाख की लागत से रेन शेल्टर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
Kedarnath Dham: FIR will be registered if sick, weak horse-mules are operated
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बीमार व कमजोर घोड़ा-खच्चर का संचालन करने पर संचालक और पशु स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही अर्थदंड भी लगाया जाएगा। यात्रा मार्ग पर पशु चिकित्सक, सेक्टर अधिकारी और म्यूल टॉस्क फोर्स पशुओं की निगरानी करेगी। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। वहीं, केदारनाथ घोड़ा-पड़ाव पर 40 लाख की लागत से रेन शेल्टर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


Kedarnath Dham: गौरीकुंड से केदारनाथ तक रात को नहीं चलेंगे घोड़े-खच्चर, दिन में लगाएंगे केवल एक चक्कर
विज्ञापन


जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चरों से किसी भी तरह की पशु क्रूरता न हो इसके लिए निरंतर निगरानी की जाएगी। डीएम ने यात्रा मार्ग पर संचालित घोड़ा-खच्चरों से जुड़ी पूरी जानकारी पोर्टल पर और सेक्टर अधिकारियों के व्हाट्सएप पर देने को कहा। उन्होंने पशुपालन विभाग से कहा कि पशु चिकित्सक के प्रमाणपत्र के आधार पर पशुओं का संचालन किया जाए। इस मौके पर एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, सीडीओ नरेश कुमार, सीवीओ डा. अशोक कुमार, प्रभारी अधिकारी मंजू राजपूत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मार्ग पर आठ स्थानों पर मिलेगी घोड़ा-खच्चर की सुविधा

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अब श्रद्धालु बीच रास्ते से भी घोड़ा-खच्चर की सेवा ले सकेंगे। इसके लिए डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और उप जिलाधिकारी को पोर्टेबल व्यवस्था के तहत पैदल मार्ग पर 8 स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं जहां से घोड़ा-खच्चर मिल सकेंगे। यहां 5 से 10 घोड़े-खच्चर रहेंगे। इन पशुओं को धूप व बारिश से बचाने के लिए रेन शेल्टर भी बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed