फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Fair starts in Mansuna on the arrival of second Kedar Doli

द्वितीय केदार की डोली आगमन पर मनसूना में मेला शुरू

Mon, 22 Nov 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Fair starts in Mansuna on the arrival of second Kedar Doli
तीन दिवसीय मनसूना मेला का ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडे ने किया शुभारंभ। - फोटो : RUDRAPRYAG
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर आगमन पर मनसूना में तीन दिवसीय मेला शुरू हो गया है। मेले में मद्महेश्वर घाटी की शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के साथ ही ग्राम पंचायतों के महिला व युवक मंगल दलों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय ने किया।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के बीच संचालित यात्रा में इस वर्ष 3103 श्रद्धालुओं ने द्वितीय केदार मद्महेश्वर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। डोली प्रभारी पारेश्वर त्रिवेदी ने बताया कि द्वितीय केदार के कपाट 24 मई को खुले थे। 18 सितंबर को यात्रा संचालन होने के बाद से यहां निरंतर श्रद्धालु पहुंचते रहे। विशिष्ट अतिथि मद्महेश्वर घाटी विकास मंच के अध्यक्ष मदन भट्ट ने मोटर मार्ग समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी पर जोर दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिपं सदस्य विनोद राणा ने कहा कि उत्तराखंड के चारधाम की तर्ज पर द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के विकास की मांग की गई है। इस दौरान लोनिवि ने भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर मेलाध्यक्ष देवेंद्र पंवार, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, सुलोचना रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष अवतार राणा, क्षेपं सदस्य लक्ष्मण राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed