फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   facillity less is now kartik swami mandir

सुविधाओं से लैस होगा कार्तिक स्वामी मंदिर

Sun, 31 Jan 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Sun, 31 Jan 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक स्वामी मंदिर के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब पहुंच मार्ग पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए 3.32 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है।  
विज्ञापन

जिले में क्रौंच पर्वत पर स्थित भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। श्रद्धालु ढाई किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़ कर मंदिर तक पहुंचते हैं, लेकिन रास्ते में कोई सुविधा नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। इससे यहां अपेक्षाकृत कम श्रद्धालु आते हैं। ग्रामीण लंबे समय से कार्तिक स्वामी मंदिर में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। इसके तहत अब कार्तिक स्वामी मंदिर के सौंदर्यीकरण व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि 3.32 करोड़  प्राप्त हो गए हैं। इससे कनकचौरी से कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंच मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा मार्ग में रेन शेल्टर, व्यू प्वाइंट बनाए जाएंगे। साथ ही मंदिर व मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण व श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिकेय मंदिर समिति के प्रेस प्रवक्ता लक्ष्मण सिंह नेगी ने कार्तिक स्वामी मंदिर के सौंदर्यीकरण व सुविधा संपन्न बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरू होना चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed