फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Enthusiasm shown for cycling rally and river rafting

Rudraprayag News: साइकिलिंग रैली और रिवर राफ्टिंग के लिए दिखा उत्साह

Tue, 04 Nov 2025 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 04 Nov 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown for cycling rally and river rafting
साइकिलिंग करते जिलाधिकारी प्रतीक जैन - सूचना
जिला पर्यटन विभाग की ओर से हुआ आयोजन
विज्ञापन

डीएम ने साइकिल चलाकर किया साइकिलिंग रैली का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से सरदार @ 150 अभियान के तहत साइकिलिंग रैली और रिवर राफ्टिंग का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ डीएम ने साइकिल चलाकर किया वहीं सीडीओ ने रिवर राफ्टिंग को हरी झंडी दिखाई। राफ्टिंग के लिए अधिकारियों में उत्साह दिखा।
जिला पर्यटन विभाग की ओर से यह आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह कोटेश्वर से तिलवाड़ा तक निकली साइकिलिंग रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने साइकिल चलाकर किया। रैली बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे सुरंग से गुजरी और तिलवाड़ा पहुंचकर संपन्न हुई। वहीं कोटेश्वर मंदिर के समीप अलकनंदा तट से रिवर राफ्टिंग की गई। इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। अलकनंदा नदी में राफ्टिंग के दौरान अधिकारियों में खासा उत्साह दिखा। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे आयोजन जिले को पर्यटन के मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे। साइकिलिंग में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल और बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पिकअप वाहन के टायर के नीचे आया बच्चे का पैर, घायल
रुद्रप्रयाग। तहसील के पास एक पिकअप वाहन के टायर के नीचे एक बच्चे का पैर आ गया और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जूनली बछणस्यूं निवासी एक महिला पांच साल के बेटे शिवांश के साथ तहसील जा रही थी। तहसील पहुंचने पर वह एक वाहन से उतरे। इसी दौरान साइकिल रैली के प्रतिभागी भी यहां से गुजर रहे थे इसलिए प्रशासन की टीम भी यहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी अचानक बच्चा सड़क की ओर दौड़ पड़ा और अगस्त्यमुनि की ओर से आ रहे पिकअप वाहन के पिछले टायर के नीचे उसका पैर आ गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने तत्परता दिखाई और डीडीआरएफ टीम के साथ घायल बच्चे को लेकर कोटेश्वर स्थित माधव आश्रम अस्पताल पहुंचे। बच्चे के दोनों पैरों में चोट आई है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed