{"_id":"6a575b118f0590890b085918","slug":"encouraged-the-segregation-of-wet-and-dry-waste-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119683-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: गीला-सूखा कचरा अलग करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: गीला-सूखा कचरा अलग करने के लिए किया प्रेरित
Wed, 15 Jul 2026 03:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 15 Jul 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका परिषद की ओर से बुधवार को वार्ड नंबर एक सुमेरपुर, तिलनी और अमसारी में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत घर-घर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को घरों में ही गीले और सूखे कचरे का पृथक्कीकरण करने के लिए प्रेरित किया गया। पालिका अध्यक्ष संतोष सिंह रावत और पालिका कर्मचारियों ने लोगों से स्रोत स्तर पर ही कचरा अलग-अलग रखने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान जसपाल भारती व अन्य सदस्यों ने आमजन को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी नियमों और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। संवाद