{"_id":"6a71caecd5d92a691b03cab8","slug":"elisa-testing-facility-available-at-five-hospitals-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120052-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पांच अस्पतालों में एलाइजा जांच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पांच अस्पतालों में एलाइजा जांच की सुविधा
Tue, 04 Aug 2026 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार, 16 बेड आरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। बरसात में डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है। जिले के पांच अस्पतालों में एलाइजा जांच की सुविधा है। वहीं मरीजों के उपचार के लिए 16 बेड आरक्षित किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि जिला अस्पताल, सीएचसी अगस्त्यमुनि, सीएचसी जखोली और पीएचसी ऊखीमठ सहित कुल पांच अस्पतालों में डेंगू की एलाइजा जांच की व्यवस्था की गई है। साथ ही आवश्यक दवाएं, जांच किट और चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में डेंगू नियंत्रण के लिए सोर्स रिडक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जलभराव वाले स्थानों की पहचान, मच्छरों के लार्वा का नष्ट करने और लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर, टायर और गमलों की नियमित सफाई करने तथा बुखार या अन्य लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने को कहा है।