{"_id":"5745d7d04f1c1b152c6915a5","slug":"eleven-student-of-rudraprayag-in-toper-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग के 11 छात्र-छात्राएं मेरिट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग के 11 छात्र-छात्राएं मेरिट में
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 25 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष इंटरमीडिएट में तीन और हाईस्कूल में 11 छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। छात्राओं के मुकाबले इस वर्ष छात्र आगे रहे हैं। जिले में इंटर में सरस्वती विद्या मंदिर बेलणी रुद्रप्रयाग के छात्र दीपक भट्ट ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
इसी विद्यालय के अर्णव सिंह बिष्ट ने 9वीं रैंक प्राप्त की
बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में इंटर में सातवें स्थान पर रहे दीपक ने भौतिक विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए हैं। जीआईसी चोपड़ा की छात्रा शिवानी पुरोहित ने 15 वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
शिवानी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए भूगोल में 95, अर्थशास्त्र में 93, कला में 96 अंक अर्जित किए हैं। बालिका वर्ग में जीआईसी गुप्तकाशी की छात्रा अंजली गोस्वामी ने मेरिट में 21 वां स्थान प्राप्त किया था। हाईस्कूल में जनपद के 11 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया है।
विज्ञापन
गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर बेलणी के गिरीश और ऋषभ नेगी ने 15वीं, जयदीप ने 20वीं और भारत भूषण पुरोहित ने 25 वीं रैंक प्राप्त की है। जबकि गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अगस्त्यमुनि की छात्रा काजल ने 16वां स्थान प्राप्त किया है।
एसआरपीएससी स्कूल अगस्त्यमुनि के चार छात्र-छात्राओं ने क्रमश: ़15, 23 व 25 स्थान प्राप्त किया है। जीआईसी ऊखीमठ के छात्र धवल बिष्ट ने 24 व जीआईसी कांडई-दशज्यूला के छात्र सूरज पुरोहित ने भी हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में 25 वां स्थान प्राप्त किया है।