फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dr. Jagdamba Block President and Praveen became General Secretary

डा. जगदंबा ब्लॉक अध्यक्ष और प्रवीण बने महामंत्री

Thu, 25 Aug 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dr. Jagdamba Block President and Praveen became General Secretary
राजकीय शिक्षक संघ शाखा जखोली के ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए डा. जगदंबा चमोली को अध्यक्ष और प्रवीण घिल्डियाल को महामंत्री चुना गया। अधिवेशन में पदाधिकारियों ने स्कूलों में बेहतर शिक्षण और शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज तिलकनगर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने किया। उन्होंने शिक्षकों से छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डायट रतूड़ा के प्राचार्य विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कहा कि आज के परिदृश्य में शिक्षकों की भूमिका बदल गई है। ऐसे में जरूरी है कि शिक्षक छात्र हित में कार्य करते हुए नवाचार पर जोर दें। इसके बाद चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य डीएस राणा और गजपाल सिंह जगवाण के निर्देशन में राजकीय शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में राकेश बैरवाण और सरिता कप्रवाण को उपाध्यक्ष, अंकुश नौटियाल को मंत्री और सरोजनी भट्ट को संगठन मंत्री चुना गया। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह जगवाण, सुनील मैठाणी, पंकज भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय पुंडीर, नगर पंचायत सभासद संजय रावत, अंजू बमोला, आशीष शुक्ला और डा. गुरु प्रसाद सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed