{"_id":"5921c60d4f1c1b3f6a535f1f","slug":"dm-canceled-licenses-of-9-horse-mule-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने 9 घोड़ा-खच्चर संचालकों के लाइसेंस रद्द किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने 9 घोड़ा-खच्चर संचालकों के लाइसेंस रद्द किए
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
Updated Sun, 21 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अधिक वसूली के चलते प्रशासन ने 9 घोड़ा-खच्चर संचालक/हॉकर के लाइसेंस रद्द कर दिए है। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर रोष जताते हुए संबधित विभाग व सेक्टर मजिस्ट्रेट पर नाराजगी जताते हुए कड़े निर्देश भी दिए। चार दिन पूर्व भी 7 घोड़ा- खच्चर संचालकों का लाइसेंस रद्द किया गया था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से तय दर से अधिक रुपये वसूलने पर 9 घोड़ा-खच्चर संचालक/ हॅाकर का मौके पर ही लाइसेंस रद्द कर दिया। डीएम ने रास्ते में अन्य कई घोड़ा-खच्चर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए। कहा कि यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता और लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों को भी सोनप्रयाग, गौरीकुंड और पैदल मार्ग पर नियमित साफ-सफाई करने को कहा। इससे पूर्व उन्होंने सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक पैदल निरीक्षण किया।
विज्ञापन