फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DLED trained demand to complete the recruitment process

डीएलएड प्रशिक्षितों ने की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग

Fri, 22 Oct 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
DLED trained demand to complete the recruitment process
डीएलएड प्रशिक्षितों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर उच्च न्यायालय, सीएम और शिक्षा मंत्री के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द आदेशों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एक जारी बयान में प्रशिक्षितों ने कहा कि हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुछ समय पूर्व प्रदेश सरकार को आदेश दिया था। तब, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आश्वस्त किया था कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को 20 दिन में पूरा कर दिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्राथमिक शिक्षकों के 3000 पदों को भरने की बात कही थी। अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे 28 हजार से अधिक प्रशिक्षितों का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने निदेशालय स्तर से जल्द मेरिट जारी करने की मांग की है अन्यथा वे भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, पंकज बर्त्वाल, धर्मेंद्र रावत, महेश धरम्वाण समेत अन्य प्रशिक्षित बेरोजगार मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed