फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   District Magistrate honored the meritorious of the board examination

जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित

Mon, 13 Jun 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate honored the meritorious of the board examination
उत्तराखंड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्मानित किया। उन्होंने मेधावियों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी ने अपने कैंप कार्यालय में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र रोबिन, अतुल कुमार और नितिन बिष्ट को सम्मानित किया। डीएम ने मेधावियों को कॅरिअर को लेकर जरूरी बातें बताईं और अपने-अपने क्षेत्र में ढेरों उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जनपद के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण व कठिन परिश्रम जरूरी है, तभी किसी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी यशवंत सिंह चौधरी को सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा में सुधार के लिए जरूरी प्रयास करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed