फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   District level officers will take stock of the arrangements on the Gaurikund-Kedarnath walkway

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे जिला स्तरीय अधिकारी

Wed, 18 May 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
District level officers will take stock of the arrangements on the Gaurikund-Kedarnath walkway
केदारनाथ यात्रा में भक्तों को बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए जिलाधिकारी ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों की तैनाती की है। दो-दो अधिकारी प्रतिदिन पैदल मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सभी यात्री व्यवस्थाएं की गई हैं। इन व्यवस्थाओं की निगरानी और यात्रियों की समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण के लिए सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 15 दिन के लिए सेक्टर व सब सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही पैदल मार्ग से धाम तक यात्री व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए 18 मई से 16 जून तक दो-दो अधिकारी प्रतिदिन भ्रमण करेंगे। इसके तहत 18 मई सहायक निबंधक रणजीत सिंह राणा और सहायक खंड विकास अधिकारी धूम सिंह और 19 मई सीडीओ नरेश कुमार व डीडीओ मनविंदर कौर यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed