फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Devotees thronged to Jalabhishek of Lord Ashutosh

भगवान आशुतोष के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

Thu, 11 Mar 2021 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged to Jalabhishek of Lord Ashutosh
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : RUDRAPRYAG
भगवान आशुतोष के जलाभिषेक व दर्शनों के लिए सुबह से शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्धालुओं ने घर, परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा। पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, मार्केण्डेय मंदिर मक्कूमठ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, रुद्रनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग, पंचमुखी शिवालय महड़, अगस्त्य ऋषि मंदिर, पुंडेश्वर शिवालय महादेव मोहल्ला रुद्रप्रयाग, फलासी-तुंगनाथ, बसुकेदार, कोटेश्वर, बैरागणा शिवालय, भोलेश्वर मंदिर किमाणा समेत जिले के अन्य मठ-मंदिरों व शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी रही। इधर, कोटेश्वर में सुबह पांच बजे से भी श्रद्धालु भगवान के जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे। सुबह 7 बजे के बाद बढ़ती भीड़ को देखते हुए यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान तैनात कर दिए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed