{"_id":"62b73759b2f9b875806667d5","slug":"deputy-secretary-of-pmo-inspected-kedarnath-reconstruction-works-rudrapryag-news-drn415555388","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ के उप सचिव ने किया केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमओ के उप सचिव ने किया केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली में तैनात उप सचिव मंगेश घिल्डियाल और प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप के अंकित आनंद ने जिलाधिकारी के साथ केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अभी तक हुए पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की।
शनिवार को पीएमओ से उप सचिव मंगेश घिल्डियाल सहित दो सदस्यीय टीम केदारनाथ पहुंची। उन्होंने पुनर्निर्माण के तहत धाम में चल रहे दूसरे चरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को पुनर्निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करने को कहा। इस मौके पर अधिकारियों ने यात्रा कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, ईशानेश्वर मंदिर, अस्पताल, बीकेटीसी के आवासीय भवन व धर्मशाला, वाटर एटीएम, मंदाकिनी नदी किनारे आस्था पथ, संगम घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
उप सचिव घिल्डियाल ने कार्यदायी संस्थाओं को कहा कि अब यात्रा में कमी आ गई है। इसलिए, कार्यों में तेजी लाई जाए और इस वर्ष अक्तूबर, नवंबर तक लक्षित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने आस्था पथ और संगम घाट के पुनर्निर्माण में प्राचीन शैली के उपयोग पर भी जोर दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया इस वर्ष केदारनाथ दो वाटर एटीएम, इशानेश्वर मंदिर, प्रवचन हॉल रेन सेल्टर, मंदाकनी किनारे बन रहे आस्था पथ पर 20 दुकानों के लिए बनाए जा रहे भवन, विश्राम गृह का काम पूरा किया जाएगा। अगले वर्ष भी सात पुनर्निर्माण पूरे होने हैं, जिन्हें जल्द शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णप्रयाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम के सतीश बहुगुणा सहित कई मौजूद थे।