{"_id":"5e4837868ebc3ee5d91021b5","slug":"dependence-on-classes-will-end-in-pantnagar-university-rudrapur-news-hld373746524","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर विवि में खत्म होगी कक्षाओं पर निर्भरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर विवि में खत्म होगी कक्षाओं पर निर्भरता
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पढ़ाए जा रहे अंडर ग्रेजुएट कोर्स के वीडियो और टेक्स्ट लेक्चर जल्द ही वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। इससे छात्रों की कक्षाओं पर निर्भरता कम होगी। वह कहीं भी रहकर लैपटॉप अथवा एंड्रायड फोन से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए परिसर के यूनिवर्सिटी सेंटर में ई-कंटेंट की प्रक्रिया जोरशोर से चल रही है।
विवि के वीसी डॉ. तेजप्रताप एवं परियोजना अधिकारी डॉ. एसके कश्यप ने बताया कि विश्व बैंक की ओर से चल रही राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (एनएएचईपी) के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज को ई-कंटेंट के रूप में डेवलप करने की प्रकिया चल रही है। इससे छात्रों के कक्षाओं में न जाने पर एबसेंट तो लगेगी लेकिन उनका पढ़ाई का नुकसान नहीं होगा। पूरा लेक्चर ई-कंटेंट के रूप में वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
साथ ही आने वाले दिनों में छात्रों की परीक्षा में बैठने के लिए कक्षा में 75 प्रतिशत हाजिरी की बाध्यता पर भी विचार किया जाएगा। पूरे विवि में अंडर ग्रेजुएट कोर्स पढ़ाने वाले 100 से अधिक प्राध्यापक इस ई-कंटेंट के कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
कॉलेजों की 30 कक्षाएं हो रहीं डिजिटल
पंतनगर। विवि के आठ कॉलेजों में मौजूद 30 कक्षाओं को डिजिटल कक्षाओं में परिवर्तित करने का कार्य भी चल रहा है। इसके तहत कक्षाओं में बड़े आकार की एंड्रायड डिजिटल टच स्क्रीन लगाई जा रही हैं। इस पर स्मार्ट बोर्ड की तर्ज पर लिख भी सकते हैं।
फ्रेंच और जर्मन की कक्षाएं भी चल रहीं
पंतनगर। इस परियोजना में भाषा प्रयोगशाला के तहत यूनिवर्सिटी सेंटर में नियमित शाम छह बजे से आठ बजे तक फ्रेंच, जर्मन और अंग्रेजी की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इसमें पढ़ाने के लिए बाहर के विषय विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया है। जल्द ही अन्य भाषाओं की कक्षाएं भी संचालित किए जाने का विचार है।