{"_id":"5863e3c14f1c1b7675eec71c","slug":"demanded-compensation-for-dead-gorilla-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक गोरिल्ला के परिजनों मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक गोरिल्ला के परिजनों मुआवजा देने की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 28 Dec 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने बीते 14 दिसंबर को जंतर-मंतर नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे गुरिल्लाओं पर हुई पुलिस लाठीचार्ज में मृतक गुरिल्ला के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। संगठन ने मामले की जांच सहित अन्य मांगों के त्वरित निस्तारण के लिए महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुनीत चौधरी के नेतृत्व में गुरिल्लाओं ने पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार तक रैली निकाली। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वे मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूर्व छात्र नेता लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि नौकरी व पेंशन मामले को लेकर अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है। जबकि शासन के निर्देश पर गुरिल्लाओं का दो बार सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने दिल्ली में हुई घटना की सीबीआई जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग भी की। रैली व सभा में दाताराम भट्ट, गजपाल सिंह नेगी, भूपाल सिंह, विनोद सिंह, शिवराज सिंह, सूरज सिंह, श्यामा देवी आदि कई प्रशिक्षित मौजूद थे।
विज्ञापन