{"_id":"6a2417bbfdd8dbc3c202237d","slug":"demand-for-payment-of-honorarium-and-salary-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118969-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मानदेय और वेतन भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मानदेय और वेतन भुगतान की मांग
Sat, 06 Jun 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत जनपद के ब्लॉक रिसोर्स पर्सन और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को भी भेजी है। बीआरपी-सीआरपी कर्मियों ने कहा कि नियुक्ति के समय 40 हजार रुपये मानदेय देने की बात कही गई थी लेकिन वर्तमान में कम भुगतान दिया जा रहा है।
साथ ही वेतन से होने वाली कटौतियों की जानकारी और वेतन पर्ची भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने शैक्षणिक और समन्वय कार्यों के अलावा अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी दी जाने की बात कही। इसके अलावा यात्रा और वाहन भत्ता भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने मानदेय, वेतन भुगतान की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में विकास सिंह, चैतन्य कुकरेती, अभिजीत हरदीप सिंह बिष्ट, मयंक पवार, अंजू, प्रिया, नितिन गौड़ और दीपिका आदि कर्मचारी शामिल रहे। संवाद