फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demand for patrolling in Dhanpur area

Rudraprayag News: धनपुर क्षेत्र में गश्त की मांग

Mon, 01 Dec 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 01 Dec 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Demand for patrolling in Dhanpur area
रुद्रप्रयाग।अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धनपुर क्षेत्र में इन दिनों जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में भालू और गुलदार कई बाद दिख चुका है और मवेशियों पर भी हमले कर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही क्षेत्र में आवाजाही करना जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली जानवरों के कारण किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है जिससे लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ग्राम पंचायत क्यार्की के प्रधान राकेश मोहन ने बताया कि धनपुर क्षेत्र में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं जबकि सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं दिख रहे हैं। सोमवार को ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने की मांग उठाई। प्रधान ने चेतावनी दी यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण धरना–प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed