फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demand for appointment of permanent SDM and Tehsildar

स्थायी एसडीएम व तहसीलदार की नियुक्ति की मांग

Mon, 30 Nov 2020 04:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Demand for appointment of permanent SDM and Tehsildar
ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन के संरक्षक संदीप पुष्पवाण ने तहसील में उप जिलाधिकारी व तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने दस दिन में मांगपूर्ति न होने पर तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। एक जारी बयान में ग्राम प्रधान पुष्पवाण ने कहा कि बीते ढाई माह से तहसील ऊखीमठ में स्थायी एसडीएम तैनात नहीं हैं। साथ ही तहसीलदार के पास अन्य तीन तहसीलों का भी अतिरिक्त कार्यभार है। कहा कि गौंडार, रांसी, तोषी समेत दूरस्थ गांवों से तहसील स्तरीय प्रमाणपत्रों के लिए आने वाले ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जबकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दस दिनों में एसडीएम व तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति न होने पर अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ तहसील परिसर में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed