फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Decorating market in preparation for Christmas

क्रिसमस की तैयारी को लेकर सजा बाजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Decorating market in preparation for Christmas
रुद्रपुर। क्रिसमस को लेकर तैयारी तेज हो गई है। बाजार में क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज की ड्रेस और विभिन्न प्रकार के केक उपलब्ध हैं। साथ ही विभिन्न होटलों में क्रिसमस नाइट में के लिए ग्राहकों को 1500 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक में एंट्री देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

व्यापारी संदीप गंभीर कहते हैं कि क्रिसमस ट्री 30 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक मूल्य पर मूल्य उपलब्ध है। बच्चों के लिए क्रिसमस म्यूजिक गिफ्ट 150 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। सेंटा क्लॉज की ड्रेस 100 रुपये से लेकर 750 रुपये तक मूल्य पर उपलब्ध है। वहीं, बच्चों के लिए 20 रुपये से लेकर 80 रुपये तक सेंटा पेंसिल, सेंटा मास्क 10 रुपये में, सेंटा स्टेच्यू 100 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक व क्रिसमस स्टार्स 30 रुपये से लेकर 100 रुपये तक मूल्य पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर के रेडिसन ब्लू होटल के बैंक्वेट मैनेजर राकेश मोहितकर ने कहा कि क्रिसमस नाइट को लेकर होटल में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। उपभोक्ताओं के लिए 1500 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक के प्लान हैं। 1500 रुपये में कपल्स के लिए लाइव म्यूजिक के साथ डिनर की व्यवस्था है। वहीं, 7000 रुपये में लाइव म्यूजिक के साथ डिनर, होटल में रुकने की सुविधा, सुबह का नाश्ता, स्पा में 20 प्रतिशत छूट व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस नाइट के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का 15 किग्रा का केक बनाया गया है, जिसे लाइव म्यूजिक में आने वाले लोगों को दिया जाएगा। क्रिसमस नाइट में आने वाले लोगों को क्रिसमस हैंपर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed