{"_id":"52431f1792b6ef40824e6c6fdffa4637","slug":"death-of-former-president-pradeep-hartatak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप की हार्टअटैक से मौत
अमर उजाला ब्यूरो अगस्त्यमुनि
Updated Fri, 25 Dec 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रदीप बागेश्वर से अपने घर विजयनगर आ रहे थे। जीप से विजयनगर पहुंचने के बाद वह पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे कि अचानक वह मूर्च्छित खाकर गिर गए। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें उठाया। गश खाकर गिरने से उनके चेहरे पर चोट आ गई व चेहरा काला पड़ गया था। स्थानीय निवासी सावन नेगी व अन्य ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है।
प्रदीप अपने पीछे पत्नी व दो अबोध बेटियां छोड़ गए हैं।
शुक्रवार को ही विजयनगर में मंदाकिनी नदी के किनारे घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके निधन पर विधायक शैलारानी रावत, ब्लाक प्रमुख जगमोहन रौथाण, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमंत तिवारी, विक्रम नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष हरिहर रावत, ओमप्रकाश बहुगुणा, संजय सिंह, हषवर्धन बेंजवाल, लखपत सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी, दीपक बेंजवाल सहित विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोक जताया है।