{"_id":"69ef974f10bf0cd61d0c30e6","slug":"darshan-in-the-sanctum-sanctorum-is-taking-place-from-4-am-to-12-noon-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-957579-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सुबह 4 से दोपहर 12 बजे तक हो रहे गर्भगृह में दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सुबह 4 से दोपहर 12 बजे तक हो रहे गर्भगृह में दर्शन
Mon, 27 Apr 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। धाम में दर्शन व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रशासन और बदरी-केदार मंदिर समिति ने विशेष इंतजाम किए हैं। अब सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं को गर्भगृह में स्पर्श दर्शन कराए जा रहे हैं। इसके लिए यात्री रात से ही कतार में लगना शुरू कर देते हैं। दोपहर 12 बजे के बाद मंदिर में साफ-सफाई, भोग और भगवान के शृंगार की प्रक्रिया होती है। इसके बाद श्रद्धालुओं को सभा मंडप से शृंगार दर्शन कराए जाते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर रात 10 बजे तक दर्शन जारी रखे जाते हैं। भैरवनाथ मंदिर में पूजा के बाद अब केदारनाथ मंदिर में सायंकालीन आरती भी शुरू हो गई है। केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि धाम में व्यवस्थाएं बेहतर हैं और हर श्रद्धालु को दर्शन का अवसर मिल रहा है। संवाद