फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cycle rally reached Pantnagar carrying the message of clean India

स्वच्छ भारत का संदेश लेकर पंतनगर पहुंची साइकिल रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally reached Pantnagar carrying the message of clean India
काशीपुर से पंतनगर के लिए रवाना होते ऑल इंडिया रिले साइकिल प्रतिभागी। - फोटो : KASHIPUR
पंतनगर। प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ भारत का संदेश लेकर बीती 23 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से शुरू हुई साइकिल रैली देहरादून होते हुए शनिवार को पंतनगर पहुंची। देश के विभिन्न भागों से रैली में प्रतिभाग कर रहे एयरपोर्ट कर्मियों ने संजय कॉलोनी में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड निगमित मुख्यालय, दिल्ली की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। सचिव और इवेंट इंचार्ज एके गोस्वामी एवं एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि देश के 125 एयरपोर्ट भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधीन संचालित हैं। इनमें 85 ऑपरेशनल एयरपोर्ट सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

इनका गजट नोटिफिकेशन भी हो चुका है। कहा कि देश के विभिन्न भागों से 12-12 एयरपोर्ट कर्मियों और अधिकारियों का दल इस यात्रा को पांच चरणों में पूरा करेंगे। रविवार को तीसरा दल पंतनगर से चलकर तीन दिसंबर को आगरा, चौथा दल चार दिसंबर को आगरा से चलकर आठ को जयपुर व पांचवां दल नौ को जयपुर से चलकर 12 को दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली में 12 दिसंबर को आयोजित समापन समारोह में प्राधिकरण चेयरमैन की ओर से रैली में भाग लेने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट कर्मियों ने ली संविधान रक्षा की शपथ
पंतनगर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधीन स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एचआर) जेके गोयल ने बताया कि एएआई चेयरमैन द्वारा आल इंडिया विमानपत्तन प्राधिकरण कर्मचारियों के लिए स्वच्छता जागरूकता के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया है। इस दौरान एयरपोर्ट कर्मियों को संविधान की शपथ भी दिलाई गई।

साइकिल रैली का काशीपुर में स्वागत
काशीपुर। साइकिल रैली देहरादून से शुक्रवार देर रात काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में पहुंची। वहां पर्यावरण प्रेमियों ने टीम का स्वागत किया। टीम अध्यक्ष गोयल ने बताया कि रैली का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के प्रति लोगों को जागरूक करना व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। टीम में प्रीमेश, सुनील कुमार डांगर, धर्मेंद्र यादव, खगेंद्र नाथ हेमब्रम, विक्रम, अनीस एबी, राजेश जी यादव, सरताज अहमद खान, विद्युुत दास, नीलेश कांत झा, सुनील भगौरिया, परितोष सिंह, मुकेश, डीडी पांडे आदि थे।

पंतनगर एयरपोर्ट पहुंची साइकिल रैली।

पंतनगर एयरपोर्ट पहुंची साइकिल रैली।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed