{"_id":"5739fd9a4f1c1bf815ac7a3e","slug":"current-update-in-chardham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यात्रा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यात्रा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 16 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर ने यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। पैदल मार्ग पर तीर्थ यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं। डीएम ने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, संबंधित के खिलाफ कड़ी की जाएगी।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि यात्रा पड़ावों पर बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल, घोड़ा, खच्चर, डंडी और कंडी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने ऊर्जा निगम के ईई को धाम में नियमित विद्युत सप्लाई, आवश्यकता के अनुसार ट्रांसफार्मर स्थापित करने, चीरबासा में मेडिकल रीलिफ पोस्ट को विद्युत संयोजन देने और गौरीकुंड गौरीमाई मंदिर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लिनचोली और भीमबली के बीच एक एमआरपी खोलने और पड़ावों पर स्थापित एमआरपी में पर्याप्त स्टूल, मेज और कुर्सी की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को अगस्त्यमुनि में स्थित बायोमैट्रिक पंजीकरण केंद्र के नियमित निरीक्षण करने को कहा।
डीएम ने एआरटीओ को यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक वाहनों की संख्या बढ़ाने और जलसंस्थान को पेयजल के लिए स्टैंड पोस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए।