फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cultural programme

मंदिरों में ही रहेंगे गणपति बप्पा, नहीं होंगे आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
रुद्रपुर के अटरिया मंदिर में पूजा-अर्चना करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
इस बार कोरोना संक्रमण के चलते गणेश चतुर्थी का पर्व फीका रहा। मंदिरों में गणेश भगवान की पूजा-अर्चना करने के बाद लोगों ने बाजार से गणेश भगवान की मूर्ति खरीदी। एक हफ्ते बाद लोग मूर्ति का विसर्जन करेंगे। सिडकुल में हर साल मनाए जाने वाला गणेश उत्सव की भी धूम नहीं रहेगी।
विज्ञापन

रिद्धी-सिद्धी के देवता गणेश के जन्मोत्सव के रूप में शनिवार को अटरिया मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि में भक्तों ने गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की। कोरोना की वजह से गणेशोत्सव सादगी व सीमित तौर पर मनाया गया।
विज्ञापन

हर वर्ष गणेश चतुर्थी के आयोजन में शुभ मुहूर्त में एक साथ मूर्तिकार से दर्जनों गणेश मूर्तियों को ले जाकर अपने-अपने आयोजन स्थलों पर गणपति महाराज को प्रतिष्ठित करते थे। इसके बाद एक हफ्ते तक अलग-अलग मंदिरों व सिडकुल में आयोजन कार्यक्रम होते थे लेकिन इस बार कोरोना के कारण से आयोजन की रौनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सिडकुल सोसायटी ने प्रशासन से सिडकुल गणेश उत्सव के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन कोरोना को देखते हुए अनुमति नहीं दी गई। अटरिया मंदिर समिति व श्री सनात्न धर्म सभा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व सादगी के साथ मनाया जाएगा। इधर, श्री दुर्गा मंदिर में गणपति की मूर्ति को पंचामृत से स्नान के बाद नए वस्त्र पहनाए गए। पुरोहितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करके मोदक व लड्डुओं का भोग लगाया।
संयोजक वेद ठुकराल ने बताया कि गणेश जी को 29वीं मां वैष्णो दरबार यात्रा का प्रथम निमंत्रण दिया गया। श्री दुर्गा मंदिर से यात्रा आठ अक्तूबर शाम को प्रस्थान करेगी और 16 अक्तूबर की शाम को मां ज्वाला की पावन ज्योति लेकर वापस आएगी। वहां पंडित नवीन शास्त्री, महंत राजीव ठक्कर, अध्यण रेणू अरोरा, हरीश धीर, विक्की कक्कर, पवन गाबा, कृष्ण गाबा, अमित दुआ, प्रभु दयाल मदान, कृष्ण मुरारी, संदीप धीर, दिनेश गुप्ता, नजीर ढोलवाला आदि थे।
श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश की मूर्ति स्थापित की
गदरपुर। श्री सनातन धर्म मंदिर में अध्यक्ष वेदराज बजाज और उनकी पत्नी किरण बजाज ने श्रद्धालुओं के साथ विधिवत रूप से पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया।

मंदिर के पुजारी विजय कुमार शास्त्री ने हवन यज्ञ कर मूर्ति को स्थापित कराया। मंदिर के उपाध्यक्ष लेखराज नागपाल ने बताया की 26 अगस्त को गणेश की मूर्ति का गाजे बाजे के साथ गूलरभोज जलाशय में विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर राजकुमार सिंधी, लेखराज भुड्डी, कृष्ण लाल बत्रा, अजय कुमार खेड़ा, सोमनाथ छाबड़ा आदि श्रद्धालु मौजूद थे। संवाद

गदरपुर के श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश प्रतिमा को स्थापित करते श्रद्धालु।

गदरपुर के श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश प्रतिमा को स्थापित करते श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed