फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   दुकान से सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार, सामान भी बरामद

दुकान से सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार, सामान भी बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
दुकान से सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार, सामान भी बरामद
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की मलिक कॉलोनी स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नगदी के साथ ही सामान चुराने वाले दो चोरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चोरों के पास से चोरी के सामान के साथ ही तीस हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मलिक कॉलोनी निवासी सतेंद्र कुमार की एचके इंटरप्राइजेज ऑनलाइन सर्विसेज नाम से दुकान है।
विज्ञापन


बीते रविवार रात चोरों ने 50 हजार की नगदी के साथ ही हजारों रुपये का सामान चुरा लिया था। सतेंद्र की तहरीर पर चोरों की धरपकड़ के लिए सीओ हिमांशु साह ने आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी विनोद जोशी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला। सोमवार देर रात प्रीत विहार क्षेत्र से चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उक्त युवकों ने अपना नाम ट्रांजिट कैंप और जगतपुरा निवासी संजू ढाली और मनीष कुमार बताया है।


कहा कि वारदात में उनके साथ उनका दोस्त प्रीत विहार निवासी बॉबी भी शामिल था। उसके परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया है। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों युवक नशे के आदि हैं और नशे के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। टीम में कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई कमलेश भट्ट, लाखन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed