{"_id":"5c379333bdec2273504f6d33","slug":"51547146035-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा तानकर मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने चार लोगों पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्राम धौराडाम नजीमाबाद थाना किच्छा निवासी रामदत्त पुत्र जोगेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को शिकायती पत्र सौंपा। उसने बताया कि बीती सात जनवरी की दोपहर एक बजे वह बाइक से किच्छा जा रहा था। इसी बीच गांव के चार लोगों ने उसे रोका और पुलिस में शराब का सामान पकड़वाने की बात कहते हुए उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गाली गलौज की। आरोपी बाइक व दस हजार की नकदी छीन ले गए। आरोप है कि जब उसने कलकत्ता फार्म पुलिस चौकी में लिखित शिकायत की तो पुलिस कर्मियों ने आरोपियों का पक्ष लेते हुए उसके साथ मारपीट कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।