{"_id":"5cba1938bdec222dc9131f02","slug":"191555700024-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचे दो और झपटमार, दस मोबाइल, एक बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबोचे दो और झपटमार, दस मोबाइल, एक बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो दिन पूर्व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से मोबाइल झपटने वाले बाइक सवार युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने झपटमारी गिरोह के दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने 10 मोबाइल और चोरी की एक बाइक के अलावा 10 हजार की नकदी भी बरामद की है।
शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि डहरिया हल्द्वानी निवासी पूनम पनेरू पत्नी हिमांशु पनेरू रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार सुबह ई रिक्शा से दफ्तर जाने के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल झपट लिया। शोर मचाने पर वहां गश्त कर रहे एसएसआई कमलेश भट्ट ने गदरपुर रोड से ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो निवासी सुनील राजपूत और संजय नगर खेड़ा निवासी रोहित विश्वास को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने नेताजीनगर दिनेशपुर निवासी राजू मंडल और वार्ड नंबर एक दिनेशपुर निवासी राज दत्ता के भी झपटमारी के मामलों में उनके साथ शामिल होने की बात बताई। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को रामपुर बार्डर स्थित एएलपी फैक्ट्री के पास से राजू और राज को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने झपटमारी के 10 मोबाइल, 10 हजार की नकदी और दिनेशपुर क्षेत्र से चुराई एक बाइक बरामद की। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया राजू और राज पहले भी चोरी और झपटमारी के आरोप में दिनेशपुर और रुद्रपुर थाने से जेल जा चुके हैं। टीम में रंपुरा चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी, एसआई गंगा राम गोला, कांस्टेबल चंद्रशेखर टाकुली, महेश सिंह, मोहम्मद इरफान और चंद्र सिंह गनघरिया शामिल रहे।