फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गोलीकांड में बरेली और रामपुर के बदमाशों पर नजर

गोलीकांड में बरेली और रामपुर के बदमाशों पर नजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
गोलीकांड में बरेली और रामपुर के बदमाशों पर नजर
रुद्रपुर। रॉयल रेजीडेंसी कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर रोहित उर्फ सरबजीत सिंह को गोली मारकर घायल करने वाले बदमाशों तक पहुंचने में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस ने रामपुर के साथ ही बरेली जिले से कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की जांच भी की जा रही है। माना जा रहा है कि बदमाशों के बारे में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं और पुलिस खुलासे के बेहद करीब है।
विज्ञापन


बीती बुधवार की रात को बिगवाड़ा की रॉयल रेजीडेंसी कॉलोनी में पांच हथियारबंद बदमाश प्रॉपर्टी डीलर रोहित उर्फ सरबजीत सिंह के घर घुस गए थे। इसी बीच तीन बदमाश पकड़े जाने के डर से फरार हो गए थे। पत्नी की सूचना पर घर पहुंचे रोहित के ललकारने से दो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। इसमें तीन गोलियां लगने से रोहित घायल हो गए थे। रोहित का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाशों की पहचान के लिए संदिग्धों को उठाया है। पूर्व में आपराधिक वारदातों में लिप्त रहे और कुछ समय पूर्व ही जमानत पर छूटे बरेली और रामपुर के बदमाशों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे को लेकर तीन टीमें लगाई गई हैं। कई संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed