फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   देह व्यापार के मामले में होटल मालिक समेत तीन को भेजा जेल

देह व्यापार के मामले में होटल मालिक समेत तीन को भेजा जेल

Thu, 27 Jun 2019 09:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
देह व्यापार के मामले में होटल मालिक समेत तीन को भेजा जेल
रुद्रप्रयाग। नाबालिग से देह व्यापार के मामले में पुलिस ने होटल मालिक समेत तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच करते हुए मामले में संलिप्तों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी होटल मालिक व दो महिलाओं (दोनों नाबालिग पीड़िताओं की मां) को जिला न्यायालय में पेश किया। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में तीनों को पुरसाड़ी भेज दिया गया। इधर, दिनभर पुलिस टीम द्वारा होटल में जांच की गई। यहां लगे सीसीटीवी कैमरा की बीते एक माह की फुटेज एकत्रित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को बुधवार देर रात्रि को गिरफ्तार किया गया था। उनसे देह व्यापार के बारे में पूछताछ की गई। बताया कि कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। होटल के उस कमरे को भी सील कर दिया गया है, जिसमें आरोपी महिला नाबालिग के साथ रह रही थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल कॉल की डिटेल भी खंगाली जा रही है। आरोपी महिलाओं के बाहरी राज्यों के लोगों से संपर्क होने की बात भी सामने आई है। साथ ही उनके द्वारा नाबालिगों से रुद्रप्रयाग व चमोली जनपद के अलग-अलग कस्बों में पूर्व में देह व्यापार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed