फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कारोबारी के घर चोरों का धावा, लाखों की चोरी

कारोबारी के घर चोरों का धावा, लाखों की चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी के घर चोरों का धावा, लाखों की चोरी
रुद्रपुर। चोरों ने मवेशी कारोबारी के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी, जेवर और अन्य सामान चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


मूलरूप से नौगवां थाना शहजादनगर जिला रामपुर (यूपी) निवासी नजमुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन का परिवार यहां के खेड़ा मोहल्ले में रहता है। नजमुद्दीन की पत्नी बुशरा तीन बच्चों को लेकर एक सप्ताह पहले गांव गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे नजमुद्दीन अपने मकान में ताला लगाकर पत्नी और बच्चों को लेने के लिए गांव गया था। शनिवार सुबह पड़ोस में ही रहने वाले नजमुद्दीन के पिता इमामुद्दीन ने घर का गेट खुला देखा। जब वह घर के भीतर गए तो कमरे और लॉबी में सामान बिखरा देख उन्होंने घटना की सूचना नजमुद्दीन के साथ ही पुलिस को दी, जिस पर नजमुद्दीन परिवार के साथ सुबह ही घर पहुंचा। इमामुद्दीन ने बताया कि चोरों ने गेट के दो ताले तोड़कर नाली में फेंक दिए थे।
विज्ञापन


छत के कमरे का ताला भी टूटा पड़ा था और अलमारी भी क्षतिग्र्रस्त थी। चोर बेड के संदूक में रखे 10 तोले सोना व डेढ़ किलो चांदी के जेवरात, दो लाख की नकदी, एक लैपटॉप, समेत करीब सात लाख का सामान चुरा ले गए। बताया कि नकदी में करीब 50 हजार रुपये बच्चों की गुल्लक और भतीजे के थे। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि नजमुद्दीन की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध
रुद्रपुर। शुक्रवार रात खेड़ा गांव में मवेशी कारोबारी के घर चोरी की वारदात के दौरान दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार कैमरे में जो दो संदिग्ध कैद हुए वे नजमुद्दीन के घर से पहले लगे कैमरे में दिखे और फिर घर के आगे लगे दूसरे कैमरे में नजर नहीं आए। इससे परिवार के लोग उक्त युवकों को संदिग्ध बता रहे हैं। इधर, नजमुद्दीन ने बताया कि 19 साल से वह अल्मोड़ा में रहकर मवेशियों की खरीददारी का कारोबार कर रहा है। बीती बृहस्पतिवार को वह अल्मोड़ा से खरीदकर लाए मवेशियों को रामपुर की ब्लैक जोन कंपनी में बेचकर घर आया था और डेढ़ लाख कैश लाकर घर में रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed