रुद्रपुर में मेट्रोपॉलिस सिटी में शराब पीकर हंगामा करने और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले छहलोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया है। रविवार देर रात हल्दी निवासी रमेश राम, दिनेशपुर निवासी रमेश चंद्र और फुलसुंगा निवासी जितेंद्र सिंह नैनीताल रोड स्थित मेट्रोपॉलिस सिटी के गेट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान मेट्रोपॉलिस निवासी साई राव, सतीश, राजेश, सूरज, सैय्यद वकार और चेतन नशे की हालत में वहां पहुंचे और तीनों सुरक्षा कर्मियों से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने तीनों सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गए। सोमवार को सुरक्षा कर्मियों की तहरीर पर सिडकुल चौकी पुलिस ने युवकों का चालान किया है।