फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Covid care centers should have regular oxygen supply: Rawat

कोविड केयर सेंटरों पर हो नियमित ऑक्सीजन आपूर्ति: रावत

Mon, 03 May 2021 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Covid care centers should have regular oxygen supply: Rawat
कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कोविड केयर सेंटरों में नियमित ऑक्सीजन की आपूर्ति के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे विकास निगम व हरिद्वार से अतिरिक्त ऑक्सीजन मांगने को भी कहा, जिससे जरूरत पर संक्रमितों का उचित इलाज हो सके।
विज्ञापन

कोरोना समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने स्वास्थ्य व प्रशासन के साथ अन्य विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता जताते हुए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने को कहा। इस मौके पर जिलाधिकारी मनुज गोयल व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला ने जिले में आइसेलेशन कोविड सेंटर, कोरोना के एक्टिव मामले व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि होम आइसोलेट किए गए संक्रमितों से चिकित्सकीय दल निरंतर बातचीत कर रहा है। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या पर मौके पर पहुंचकर समाधान किया जा रहा है। बैठक में जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, एसडीएम बृजेश तिवारी, उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विकास डिमरी, सभासद सुरेंद्र रावत आदि लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed