फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction work of baileybridge started in Jayaviri

जैयवीरी में बैलीब्रिज का निर्माण हुआ शुरू, सप्ताहभर में होगा पूरा

Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Construction work of baileybridge started in Jayaviri
कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैयवीरी में 24 मीटर लंबे और 4.25 मीटर चौड़े बैली ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। एक सप्ताह में पुल बनकर तैयार कर आगामी 13 जून से हाईवे पर यातायात बहाल होने की उम्मीद है। पुल निर्माण को लेकर एनएच के अधीक्षण अभियंता ने स्वयं मोर्चा संभाला है।
विज्ञापन

बीते बुधवार से एनएच ने जैयवीरी में चट्टानी हिस्से का जरूरी कटान कर बैली ब्रिज लगाने का काम शुरू हो गया है। यहां पर 24 मीटर लंबे बैली ब्रिज का निर्माण एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मौके पर मौजूद एनएच के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती ने बताया कि लगभग एक माह से हाईवे बंद है। प्रभावित क्षेत्र जैयवीरी में पुश्ता निर्माण भी किया गया था, लेकिन वह बुनियाद से ही धंस गया। बताया कि मजदूरों व क्रेन की मदद से सड़क के दोनों तरफ जरूरी कटान कर एबेडमेंट बनाकर बैली ब्रिज तैयार किया जा रहा है। कार्य समय पर पूरा हो सके, इसके लिए सुबह 6 से रात 10 बजे तक काम किया जा रहा है। मौसम ने साथ दिया तो 13 जून से हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। बता दें कि बीते 12 मई को कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर राजमार्ग पर जैयवीरी में 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इधर, एनएच के प्रभारी ईई राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि बैली ब्रिज पुल का निर्माण पूरा होने के बाद प्रभावित हिस्से के स्थायी ट्रीटमेंट की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed