फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction of museum started in Jim Corbett Park

जिम कार्बेट पार्क में म्यूजियम का निर्माण शुरू

Fri, 27 Sep 2019 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Construction of museum started in Jim Corbett Park
प्रसिद्ध शिकारी व दार्शनिक जिम कार्बेट की स्मृति में गुलाबराय में म्यूजियम का निर्माण शुरू हो गया है। दो मंजिला भवन का निर्माण पहाड़ी शैली में किया जाएगा। खोली व तिबारी म्यूजियम की शौभा बढ़ाएंगे। साथ ही छत पठाल की बनेगी।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से डेढ़ किमी की दूरी पर गुलाबराय में उस स्थान पर म्यूजियम बनाया जा रहा है, जहां जिम कार्बेट ने 2 मई 1926 को आदमखोर को अपनी बंदूक से मार गिराया था। यहां 26 मीटर लंबे व साढ़े सात मीटर चौड़े क्षेत्र में म्यूजियम भवन की बुनियाद का कार्य पूरा हो चुका है। पर्यटन विभाग के माध्यम से हो रहे इस निर्माण के लिए 96 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। आयरिश मूल के जिम कार्बेट का जन्म 25 जुलाई 1875 को नैनीताल के कालाढुंगी में हुआ था। म्यूजियम में जिम कार्बेट से जुड़ी जानकारियों को धरोहर के रूप में संजोया जाएगा। साथ ही उनके द्वारा लिखी पुस्तकें, जिस बंदूक से उन्होंने आमदमखोर को मारा था, उसकी फोटो और अन्य सामग्री भी रखी जाएंगी।
विज्ञापन

जिम कार्बेट का रुद्रप्रयाग से विशेष अपनत्व था। 1918 से 1926 के बीच वे अक्सर यहां आते रहते थे। गुलदार को मारने के लिए उन्होंने 20 रातें बेलणी पुल और 6 रातें गुलाबराय के आम के पेड़ पर मचान बनाकर बिताई थीं। कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम के जेई प्रदीप राय ने बताया कि एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed