फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Construction of Daijimanda-Paurikhal road in full swing

दैजीमांडा-पौड़ीखाल मार्ग का निर्माण जोरों पर

Mon, 22 Nov 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Construction of Daijimanda-Paurikhal road in full swing
बच्छणस्यूं के गांवों की वर्षों पुरानी सड़क की मुराद पूरी हो रही है। दैजीमंाडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग का निर्माण तेजी से हो रहा है जिससे ग्रामीणों की राह आसान हो रही है। इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी ने निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया है। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत निषणी, बंगोली, खांकरा व नवासू के मरगांव, सुनाऊं, पौड़ीखाल, पणधारा, कलेथ, चाम्यूं, ढिंगणी, ढमणी, कपलखील के ग्रामीणों की समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। गांवों के लिए स्वीकृत पांच किमी दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। लगभग तीन किमी सड़क का कटान होने साथ ही इस पर बुकिंग वाहन भी संचालित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी आलम सिंह चौहान, पुष्कर सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, बीरेंद्र लाल, मोहन सिंह रौथाण का कहना है कि तीन दशक से सड़क की मांग हो रही थी जो अब पूरी होने लगी है। मार्ग की कटिंग मरगांव के पास होने के साथ ही छोटे वाहन भी पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों को आधा से एक किमी ही पैदल नापना पड़ रहा है। इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी ने निर्माणाधीन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो मार्च 2022 तक सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed